Home राजनीति कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालते ही क्या बोले अरविंदर सिंह लवली सामने...

कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालते ही क्या बोले अरविंदर सिंह लवली सामने आया पहला बयान

84
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली ने आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि, हमारी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम है। अरविंदर सिंह लवली ने आगे कहा कि, यहां पांच साल बाद पहली बार कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता एक साथ मंच पर थे और सबमें इतना जोश था। हमारा आधा काम तो वैसे ही हो गया। हम सब मिलजुल कर काम करेंगे। मैं अपने नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को कुछ देने के लिए अध्यक्ष बना हूं। कांग्रेस के पास किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सक्षम नेतृत्व है। मैं सभी कांग्रेसजनों का सर झुका के धन्यवाद करना चाहता हूं, जो जिम्मेदारी और विश्वास आपने मुझ पर दिखाया है, उसे हम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि हमें केवल कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत नहीं है, बल्कि देश को कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए हमें संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं देश के तमाम लोगों से अपील करना चाहता हूं कि देश बचाने के लिए राहुल गांधी जी जो भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं, जिस ख्यालात और सोच के साथ वो निकले हैं, उसमें आप सभी भागीदार बनें।