Home राजनीति महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में चर्चा, हेमा मालिनी ने कहा- सवाल...

महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में चर्चा, हेमा मालिनी ने कहा- सवाल करने वाले करते रहेंगे

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पारित होने के बाद महिला आरक्षण बिल आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। मोदी सरकार ने इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है। संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन सुबह 11 बजे से राज्यसभा में चर्चा होगी। इसके लिए 7 घंटे का समय तय किया गया है।

हेमा मालिनी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “जो लोग सवाल करते हैं, वो सवाल ही करेंगे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने ये कर दिखाया है। उन्होंने वो किया है जो पहले कभी नहीं हुआ। हम सभी को उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। बधाई देनी चाहिए। उनमें एक विजन है।।”

लोकसभा: विधेयक के पक्ष में 454 और विपक्ष में पड़े महज दो वोट

इससे पहले ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल पर बुधवार को लोकसभा में चर्चा हुई। देर शाम तक चली चर्चा के बाद वोटिंग हुई। सभी दलों ने एकजुट होकर महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने वाले इस विधेयक का समर्थन किया।

विधेयक के पक्ष में 454 और विपक्ष में केवल 2 वोट पड़े। AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील ने विधेयक के विरोध में वोट किया। इस पार्टी के लोकसभा में दो ही सदस्य हैं।

कब लागू होगा बिल, इस पर विपक्ष नाखुश

अधिकांश विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल पर सरकार का साथ दिया है, लेकिन उनका सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह कानून कब लागू होगा और महिलाओं को वास्तव में अधिकार कब मिलेंगे।

लोकसभा में राहुल गांधी ने महिलाओं को तत्काल 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना होगी, इसके बाद परिसीमन होगा, जिसके बाद ही महिलाओं के लिए सीटों तय की जा सकेंगी।