Home राजनीति महिला आरक्षण बिल: भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं ने किया भव्य...

महिला आरक्षण बिल: भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं ने किया भव्य स्वागत

96
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया जा रहा है। इससे पहले की सरकारों ने बिल को पारित कराने की कोशिश जरूर की, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह पहला मौका है जब बिल दोनों सदनों से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही कानून बन जाएगा। भाजपा में आज सुबह से जश्न का माहौल है। पार्टी मुख्यालय पर महिला कार्यकर्ता जुटी हैं। ढोल नगाड़ों के बीच नाच हो रहा है। मिठाई बांटी जा रही है। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा।