Home राजनीति शाह के बाद नडडा पहुंच रहे बिहार, 40 सीटों पर भाजपा की...

शाह के बाद नडडा पहुंच रहे बिहार, 40 सीटों पर भाजपा की नजर

71
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

पटना । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के कुछ ही दिनों बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंचने वाले हैं। दरअसल इस बार नड्डा का पटना आगमन कई मायनों में खास माना जा रहा है। नड्डा 5 अक्टूबर को कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ हजारों की संख्या में मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। इसके साथ ही जेपी नड्डा बीजेपी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का मंत्र भी देने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि मिश्र की जयंती के मौके पर बीजेपी ने फैसला लिया है कि अगले एक महीने तक बिहार के सभी प्रखंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नड्डा बिहार के भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति धार देने वाले हैं। दरअसल 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने और पिछले चुनाव में 40 में से 39 सीट जीतने का इतिहास दोहराने के लिए बीजेपी विशेष तैयारी में जुट गई है, इसकारण बीजेपी के शीर्ष नेताओं की बिहार में सक्रियता बढ़ गई हैं।
बीते हफ्ते बिहार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया है। शाह ने पिछले दिनों झंझारपुर में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर खूब हमला किया। वहीं उन्होंने बिहार की जनता से 2024 चुनाव में सभी सीटों पर जीत दिलाने की अपील की। मिश्र के गृह जिले बक्सर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बिहार के कई बड़े नेताओं को शामिल होने को कहा गया है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।