Home राजनीति लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के नेता मिलकर प्रधानमंत्री पद का...

लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के नेता मिलकर प्रधानमंत्री पद का फैसला लेंगे : येचुरी

67
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नालंदा । माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के नेता मिलकर प्रधानमंत्री पद का फैसला लेंगे। येचुरी ने नालंदा के राजगीर में पार्टी के 3 दिवसीय शिविर के अंतिम दिन कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष में प्रधानमंत्री के चेहरा पर सवाल उठा था। बाद में विकल्प के रूप में मनमोहन सिंह 10 वर्षो तक प्रधानमंत्री। इसी प्रकार आगे भी चुनाव बाद विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का विकल्प आएगा।
इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले सांसद का चुनाव होगा उसके बाद प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फैसला सभी विपक्षी पार्टी मिलकर करेंगी। येचुरी ने कहा कि सभी विपक्षी पाटिर्यों जो धर्मनिरपेक्ष हैं वे एकजुट होकर भाजपा को हरायेंगी। उन्होंने कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष पाटिर्यों से तालमेल कर वोट के बंटवारे में भाजपा को फायदा ना हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिविर में देश की वर्तमान परिस्थिति एवं चुनौतियां देश, पार्टी एवं लोगों के सामने है।