Home राजनीति भाजपा ने घमंडिया फाइल्स सीरिज की दूसरी कड़ी में दिखाया लालू का...

भाजपा ने घमंडिया फाइल्स सीरिज की दूसरी कड़ी में दिखाया लालू का जंगलराज!

101
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । भाजपा ने विपक्षी दलों के आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर प्रहार करने के लिए घमंडिया फाइल्स की एक नई सीरीज शुरू की है। घमंडिया फाइल्स सीरीज के तहत भाजपा ने दूसरा एपिसोड जारी कर लालू यादव, आरजेडी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है।
भाजपा ने वीडियो रिलीज करते हुए लिखा, घमंडिया फाइल्स के दूसरे एपिसोड में देखिए… लालू का जंगलराज! अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, दंगे, डकैती और फिरौती का बोलबाला घमंडिया फाइल्स सीरीज के दूसरे एपिसोड में भाजपा ने 4 मिनट और 7 सेकंड का वीडियो जारी कर लोगों को 90 के दशक के बिहार के हालात के बारे में बताया है, जब राज्य में लालू का शासनकाल हुआ करता था। भाजपा ने लालू यादव का जंगलराज और कुशासन बताकर आरोप लगाया कि उनके मुख्यमंत्री रहते बिहार में 176 दलितों का कत्ल हुआ था। वीडियो में कहा गया है कि आज आरजेडी जेडीयू के साथ मिलकर बिहार की सत्ता में है, लालू के बेटे तेजस्वी यादव राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।
भाजपा ने आरोप लगाया कि आज भी बिहार के हालात कमोबेश वैसे ही हैं जैसे कि 90 के दशक में हुआ करते थे। पहले लालू का राज था और आज उनके बेटे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी का राज है। यहां तक कि तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है।