Home छत्तीसगढ़ संगीत विश्व विद्यालय का खैरागढ़ से जाना बर्दास्त नहीं करेगी यहां की...

संगीत विश्व विद्यालय का खैरागढ़ से जाना बर्दास्त नहीं करेगी यहां की जनता : रानी विभा सिंह

97
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसी बीच खैरागढ़ राज परिवार से दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा सिंह का भी इस मामले को लेकर बड़ा बयान आ गया है। रानी विभा सिंह का कहना है कि खैरागढ़ संगीत विश्व विद्यालय कांग्रेस पार्टी की ही देन है। वर्तमान में जिस तरह का माहौल व्याप्त है, उसे लेकर हम भी चिंतित है। खैरागढ़ जनता की जनभावनाओं के अनुरूप विश्व विद्यालय यहां से नहीं जाना चाहिए। मैं रानी विभा देवव्रत सिंह कमल विलास पैलेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह निवेदन करते हुए मांग करती हूँ कि इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ का विखंडन न किया जाए और छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए स्थगन के आदेश पत्र को संशोधित करते हुए पुनः कैंपस ऑफ स्टडी को बंद करने का आदेश पत्र जारी करवाया जाए। विश्व विद्यालय से हमारे परिवार तथा खैरागढ़ की आम जनता की गहरी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं। साथ ही खैरागढ़ के छोटे-छोटे व्यवसाइयों का व्यवसाय भी विश्व विद्यालय पर निर्भर है। नवगठित जिला के विकास तथा जनाक्रोश को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर खैरागढ़ के हित को ध्यान में रख कर स्पष्ट निर्णय लिया जाए न कि भ्रम की स्तिथि उत्पन्न करें। खैरागढ़ में स्तिथ छोटे-बड़े एवं अधिकतर विश्व विद्यालय के समीप संचालित खाद्य पदार्थो का व्यवसाय करने वाले आमजन का जीवन व्यापन उक्त विश्व विद्यालय के कारण ही चल रहा है। इसके विखंडन होने से इनके रोजगार पर गहरा असर पड़ेगा।