Home छत्तीसगढ़ हेलीपेड में स्वागत पश्चात मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करेगा किसान कांग्रेस, बैठक...

हेलीपेड में स्वागत पश्चात मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करेगा किसान कांग्रेस, बैठक में हुआ निर्णय

127
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिला किसान कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत मोक्षधाम सांकरदाहरा में किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अब तक किये गए जनहितैषी कार्यों को लेकर धन्यवाद पत्र सौंपा जाएगा। किसान कांग्रेस की बैठक में विभिन्न विषयों पर निर्णय लिए गए हैं, जिन्हें लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव किया गया की पिछले तीन माह से संचालित किसान रथ की यात्रा अनवरत जारी रखी जायेगी एवं 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भरोसे की यात्रा में किसान कांग्रेस बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी।
जिला किसान कांग्रेस की बैठक में हरित क्रांति के जनक स्वर्गीय एसके स्वामी नाथन जी देवलोकगमन हो जाने के पश्चात श्रद्धांजलि दी गई व उनके किसान हितैषी कार्यों का पुण्य स्मरण किया गया। इसके अलावा आगामी चुनावों को लेकर संगठन को सुझाव देने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से भारत यात्री क्रांति बंजारे, माधव लाल देवदास, मदन मोहन साहू, महामंत्री योगेंद्र दास वैष्णव, महेंद्र साहू, ओमदत्त वर्मा, राजेन्द्र साहू, मीडिया प्रभारी पुरषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चुम्मन साहू डोंगरगाव, जयचंद ठाकुर डोंगरगढ़, देवलाल वर्मा एलबी नगर, श्रीमती ललिता टारजन साहू, हेमंत साहू, नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र वर्मा, ईश्वर राम, दुर्गेश देवांगन, नरेश साहू, डोमार साहू, राजेंद्र पटेल, भारत बघेल, मोहन टंडन, देबू यादव सहित किसान कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।