Home राजनीति राज्यसभा सदस्‍य विवेक कृष्ण तन्खा बोले- कांग्रेस आई तो महिलाओं को देंगे...

राज्यसभा सदस्‍य विवेक कृष्ण तन्खा बोले- कांग्रेस आई तो महिलाओं को देंगे रोजगार

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जबलपुर । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्‍य विवेक कृष्ण तन्खा ने शहर और आसपास के क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया।

कांग्रेस सरकार के आने पर पांच हजार गरीब महिलाओं को देंगे

तन्खा ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस सरकार के आने पर वे शहर और आसपास के क्षेत्रों की पांच हजार गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के साधन उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, विधायक तरुण भनोट, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक संजय यादव और विधायक विनय सक्सेना मौजूद रहे।

इस वर्ष महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को संबल प्रदान किया जाए

रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मंजीत सिंह और रोटरी गवर्नर अखिल मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रोटरी का प्रयास है कि इस वर्ष महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को संबल प्रदान किया जाए। कार्यक्रम में इंद्रा कुमार सोनी, राहुल बघेल, सौरभ नेमा, शोहराब गौहर आदि मौजूद रहे।