Home राजनीति भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताया, धर्म और...

भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताया, धर्म और भगवान राम का विरोधी बताया

59
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताकर पोस्टर जारी कर उन्हें धर्म और भगवान राम का विरोधी बता दिया है। भाजपा ने अरबपति अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस पर भी निशाना साधकर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का एकमात्र लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनके 7 सिर दिखाए गए हैं। उसके ऊपर लिखा गया है, भारत खतरे में है। राहुल की 7 सिरों वाली तस्वीर के नीचे अंग्रेजी भाषा के बड़े अक्षरों में रावण लिखा गया है और उसके नीचे ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा गया है। पोस्टर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा है, नए जमाने का रावण यहां है। वह दुष्ट है। धर्म विरोधी, राम विरोधी है। उनका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।