Home राजनीति आज मंडला में चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी

आज मंडला में चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी

90
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगी। राज्य कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, वह जबलपुर पहुंचेंगी और फिर मंडला जाएंगी। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ भी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगे।
चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे है। जनता के बीच अपना पक्ष बनाने के लिए पार्टी तमाम प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहीं है। इस बार पार्टीयों का फोकस आम जनता के साथ आदिवसी वर्ग पर ज्यादा है। आदिवासी वर्ग को साधन के लिए कांग्रेस की बड़ी सभा होने जा रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद महाकौशल के मंडला जिले में प्रियंका गांधी चुनावी बिगुल फूंकती नजर आएंगी। 12 अक्टूबर को प्रियंका आदिवासी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस का महाकौशल की 38 सीटों पर विशेष फोकस है। 12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी दिल्ली से विशेष विमान से 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। इसके बाद नेताद्वय हेलीकाप्टर से 11.15 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगी। यहां पहुंच प्रियंका दोपहर 12 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद गांधी और कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे इसके बाद प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।