Home देश कार और लॉरी के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात लोगों की...

कार और लॉरी के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौत

69
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

तिरुवन्नामलाई । तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चेंगम के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह घातक घटना तब घटी जब एक कार और लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की सभी सातों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। चेंगम पुलिस इस सड़क दुर्घटना की जांच में जुट चुकी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया ‎कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालां‎कि इस हादसे में लॉरी चालक की जान बच गई है, उसे मामूली चोट आई है। लॉरी चालक को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच से इस बात के संकेत मिले हैं कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, इस दुर्घटना के सही कारणों का अभी तक पता लगाया जा रहा है।