Home देश 14 नवंबर को बंद होंगे प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट

14 नवंबर को बंद होंगे प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट

91
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

उत्तरकाशी । उत्तरकाशी विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस गंगोत्री धाम के रावल तीर्थ पुरोहितों ने तय किया। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व और अभिजीत मुहूर्त की शुभ वेला पर ठीक 11 बजकर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए आगामी छह माह के लिए बंद किए जाएंगे। बताते चले कि प्रतिवर्ष नवरात्र के प्रथम दिवस पर गंगोत्री धाम के मंदिर समिति एवं रावल तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय करते हैं। 14 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ मुखवा के लिए गंगोत्री धाम से प्रस्थान करेगी। रात्रि निवास देवी मंदिर में होगा और 15 नवंबर भैयादूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा मुखीमठ में छह माह बाद पहुंचेगी जहां पर मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह गांव के लोग करेंगे।