Home राजनीति एमपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठजोड़ तय, सपा जल्द घोषित...

एमपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठजोड़ तय, सपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी

80
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लखनऊ । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल तय हो गया है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों के घोषणा के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बीच गठबंधन के प्रत्याशी घोषित करने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों व टिकट के दावेदारों के साथ मुलाकात की। मध्य प्रदेश में 2018 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने बिजावर सीट जीती थी, जबकि छह सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। दूसरे स्थान वाली सीटों पर उसकी मुख्य लड़ाई भाजपा से हुई थी। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सपा के सात विधायक जीते थे। इस बार सपा ने गठबंधन के तहत 10-12 सीटें मांगी थीं। इस मुद्दे पर सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और कांग्रेस के एमपी के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बीच कई राउंड की बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक सपा को सात सीटें दी जाएंगी जबकि दो और पर सपा नेताओं ने दावा किया है। फिलहाल सपा सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कल-परसों तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी।