Home राजनीति भाजपा सांसद निशिकांत ने महुआ मोइत्रा पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत ने महुआ मोइत्रा पर लगाए गंभीर आरोप

64
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है।इस पत्र में उन्होंने महुआ मोईत्रा के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है, कि उन्होंने घूस लेकर संसद के अंदर सवाल पूछे हैं।निशिकांत दुबे ने कहा कि हीरानंदानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए,महुआ मोइत्रा ने केश और गिफ्ट ली है। घूस लेकर उन्होंने अडानी समूह के खिलाफ लोकसभा में लगातार मामले उठाए हैं। हीरानंदानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए महुआ मोइत्रा ने उनसे घूस ली है।
निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को अडानी समूह के बहुत करीब बताया जाता है।सांसदों द्वारा घूस लेकर सवाल पूछने का जो आरोप उन्होंने लगाया है।उसकी बड़ी तीव्र
प्रतिक्रिया हो रही है।उल्लेखनीय है लोकसभा के अंदर पश्चिम बंगाल की संसद महुआ मोइत्रा लगातार अडानी से संबंधित प्रश्न पूछती रही हैं। समय-समय पर अडा नी समूह के ऊपर उन्होंने आरोप भी लगाए हैं। वहीं सांसद निशिकांत दुबे भी लोकसभा में हमेशा अडानी के पक्ष में खड़े नजर आते हैं। जिस तरह के आरोप उन्होंने महुआ मोइत्रा पर लगाए हैं। लगभग इसी तरह के आरोप निशिकांत दुबे के बारे में चर्चाओं में बने रहते हैं