Home राजनीति अमित शाह ने चुनावी सभा में साधा भूपेश बघेल सरकार पर निशाना

अमित शाह ने चुनावी सभा में साधा भूपेश बघेल सरकार पर निशाना

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर में भाजपा स्टार प्रचारकों को चुनावी रणक्षेत्र में उतरने जा रही है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम दिन 20 अक्टूबर है। इसके एक दिन पहले आज भाजपा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे हैं। वे जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। जगदलपुर में अपने संबोधन में अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा और घोटालों का आरोप लगाया।

अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे उम्मीदवार

अमित शाह के प्रवास को लेकर जगदलपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वे कुछ ही देर में मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा होगी। जनसभा में मध्य बस्तर में आने वाली तीनों सीटों बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे।

कोंडागांव में 2.50 बजे अमित शाह की सभा

लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर ढाई बजे से पुलिस परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोनों जगहों पर वे पार्टी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। कोंडागांव से लौटकर शाम 4.10 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।