Home राजनीति कांग्रेस अध्यक्ष के हमले पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, नड्डा बोले-कांग्रेस को...

कांग्रेस अध्यक्ष के हमले पर भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, नड्डा बोले-कांग्रेस को गरीबों और लोक सेवकों से परेशानी

135
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भाजपा के चुनावी अभियान पर तीखा हमला बोला। खरगे ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। इन आरोपों पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को देश के गरीबों की सेवा करने वाले अधिकारियों और लोक सेवकों से परेशानी है। पार्टी देश की जनता की गरीबी दूर होते नहीं देख सकती।
नड्डा ने खरगे के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस और खरगे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुझे देखकर हैरानी होती है कि कांग्रेस पार्टी को योजनाओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले लोक सेवकों से दिक्कत है। उन्होंने सवाल किया कि अगर शासन का मूल सिद्धांत यह नहीं है, तो क्या है?
उन्होंने कहा, शायद कांग्रेस पार्टी के लिए यह केवल एक अलग अवधारणा है, लेकिन भाजपा सार्वजनिक सेवाओं को जनता तक पहुंचाने को सरकार का कर्तव्य मानती है। बकौल भाजपा प्रमुख नड्डा, कि यदि मोदी सरकार सभी योजनाओं को पूरा कर सभी लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहती है, तो इससे गरीबों के हित को ध्यान में रखने वाले किसी भी व्यक्ति को समस्या नहीं हो सकती।