Home राजनीति कांग्रेस ने रूठे नेताओं में से किसी को उपाध्यक्ष, तो किसी को...

कांग्रेस ने रूठे नेताओं में से किसी को उपाध्यक्ष, तो किसी को महामंत्री बनाया

62
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भितरघार के डर से रूठे हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं रेबडिय़ों बांटना शुरू कर दिया है। इनमें किसी को महामंत्री, किसी को उपाध्यक्ष के पद से नवाजा जा रहा है। भाजपा से कांग्रेस में आईं निवाड़ी से दावेदार रोशनी नायक को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, लेकिन उनके नाराज होने पर उन्हें महामंत्री बना दिया है। पिपरिया सीट से टिकट मांग रहे सतपाल पलिया भी नाराजगी जाहिर कर पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद पाने में सफल हो गए हैं। भोपाल दक्षिण सीट पर संजीव सक्सेना भी नाराज थे, तो बदले में उनके भाई को जिला अध्यक्ष का पद दे दिया गया है। ऐसे और भी कई पद हैं जो नाराज कार्यकर्ताओं को इस चुनावी मौसम में दिए गए हैं। इसके साथ ही दो नाराज नेताओं को पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची में भी जगह दी है।