Home अन्य दो दिन में हुई चोरी की दो वारदात, सूने मकान से जेवर,...

दो दिन में हुई चोरी की दो वारदात, सूने मकान से जेवर, नकदी पार

125
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजधानी रायपुर में लगातार चोर सूने मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। कबीर नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

पीड़िता रिंकी साहू के मुताबिक वे कबीर नगर की रहने वाली हैं। वर्तमान में रूंगटा इंजीनियरिंग कालेज भिलाई में स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट में काम करती है। रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब अपनी बेटी के साथ दीपावली की शापिंग करने बाजार गई थी। उनके पति भी घर में मौजूद नहीं थे। जब वे शाम साढ़े आठ बजे घर लौटीं तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के घर पर चोर छत के रास्ते से आया। घर की छत पर दरवाजे में अंदर से कुंडी बंद थी। चोरों ने लकड़ी के दरवाजे को ही बीच से पूरा तोड़ दिया, फिर उसने घर की तलाशी ली। पूरा सामान बिखेर दिया। कमरों में रखे आलमारी का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद समेत सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित महिला के घर से एक सोने का हार, सोने की अंगूठियां, झुमका, कान की चेन समेत चांदी के कोई अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया है। पुलिस ने इन गहनों की कीमत पुराने गहने के आधार पर 40 हजार रुपये आंकी है।

कालोनी वाले ने की शिकायत

कबीर नगर के मकान नंबर केबीटी-12, 46 में बीते दो दिन में चोरी की वारदात हुई। स्थानीय लोगों ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेने के साथ-साथ पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की, जिससे चोरी की घटनाएं रुक सकें। थाने से उन्हें एक्शन लेने के आश्वासन के साथ-साथ पावती भी मिली और कुछ ही घंटे में फिर मकान नंबर केबीटी-27 में चोरी हो गई।