Home अन्य पीएम मोदी उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते हैं, मैं गरीबों, मजदूरों व...

पीएम मोदी उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते हैं, मैं गरीबों, मजदूरों व किसानों का कर्जा माफ करूंगा-राहुल गांधी

135
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

0 अब की बार, पचहत्तर पार – भूपेश बघेल
कवर्धा। स्थानीय सरदार पटेल मैदान में राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां मंत्री मो. अकबर ने बिरन माला पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। श्री गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी मौजूद रहे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उद्योगपति मित्रांे का 14 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। इतना ही मैं गरीबों, मजदूरों व किसानांे का कर्जा माफ करूंगा।
राहुल गांधी ने कहा कि छग में कांग्रेस की सरकार बनने पर भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया जाएगा। तेंदुपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए सालाना बोनस, सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में केजी से पीजी तक की निःशुल्क शिक्षा, जातिगत जनगणना, गांव गांव में फुड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने जैसे अनेक घोषणाएं की। अपने भाषण में राहुल ने राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा। वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि आपको निर्णय लेना है। कमल का बटन दबाने से आपकी जमीन अडानी के पास चली जाएगी। कांग्रेस का बटन दबाने से किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों को फायदा पहुंचेगा। जीएसटी आप देते हो, किसान देता है। छोटे व्यापारी देते हैं। आपका कर्जा माफ नहीं होता। 14 लाख करोड़ रुपए जीएसटी का पैसा था। उससे नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपति अडानी जैसे लोग का कर्जा माफ किया। लेकिन फायदा नहीं होता।
इससे पूर्व सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेसी झंडे व लोगों की भीड़ देखकर कहा कि पिछली बार से इस बार डेढ़ गुना अधिक भीड़ है। तो जीत भी पिछली बार से अधिक बड़ी होनी चाहिए। इस बार आप लोगों के आशीर्वाद से 75 पार की सरकार बनाएं। उन्होने कहा कि राहुल गांधी के वायदे के अनुरूप राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कार्य किया है। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है कि कांग्रेस जहां किसानों के हितों के लिए काम करती है, उनके कर्जा माफ करती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य कर उनका ही कर्जा माफ करती है। सीएम श्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ, 2500 रूपए में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, सभी राशनकार्ड धारियों को चांवल देने का अपना वादा निभाया है। उनकी सरकार प्रदेश में जातिगत जनगणना भी कराएगी। दूसरी ओर भाजपा है जिसके प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों को देश की संपत्ति रेलवे, एयरपोर्ट, बड़े-बड़े प्लांट बेचने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झूठ कहते हैं कि किसानों का धान केंद्र सरकार खरीदती है, जबकि सच यही है कि धान राज्य सरकार खरीदती है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसान 1200 रुपए क्विंटल में धान बेचने मजबूर हैं। छग देश का पहला राज्य है, जहां किसानों का धान 2500 रुपए क्विंटल की घोषणा के पार 2640 रुपए में इस वर्ष खरीदी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसानों को अपने वायदे के अनुरूप 03 साल का बोनस नहीं दिया। इस बकाया बोनस को कांग्रेस की सरकार देने को तैयार है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है कि किसानों को बोनस देने की अनुमति दी जाए। क्योंकि केन्द्र सरकार किसानों को धान का बोनस देने नहीं देती है। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर व पंडरिया विधान सभा प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने भी सभा को संबोधित किया और फिर से दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।