Home राजनीति अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप, फोन टैप कर जासूसी...

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप, फोन टैप कर जासूसी करा रही सरकार

72
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनका फोन टैप कर सरकार जासूसी करा रही है। यह लोकतंत्र को खत्म करने जैसा है। मेरा फोन हैक करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच कराए। इस तरह की निगरानी लोकतंत्र के लिए खतरा है। अखिलेश यादव मंगलवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2024 के चुनाव में होने वाली हार को लेकर घबरा गई है इसलिए विपक्ष के नेताओं को ईडी का नोटिस भेजा जा रहा है।
आजम खां के जौहर ट्रस्ट की जमीन को कैबिनेट के फैसले से वापस लिए जाने पर अखिलेश ने कहा कि यह परंपरा उचित नहीं है। इसी तरह के निर्णय आगे आने वाली सरकार भी लेगी। उन्होंने कहा यूपी में समाजवादी सरकार बनने पर स्कूल कॉलेज और अस्पतालों के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।