Home छत्तीसगढ़ दो राज्यों की राजधानी को जोड़ेगी जगदलपुर फ्लाइट

दो राज्यों की राजधानी को जोड़ेगी जगदलपुर फ्लाइट

466
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर। अगले महीने के पहले हफ्ते से जगदलपुर फ्लाइट शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह फ्लाइट एक साथ दो राज्यों की राजधानी को जोड़ेगी, यानि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जगदलपुर एक साथ जुड़ जाएगा। बताया जा रहा है कि जगदलपुर के लिए यह फ्लाइट एलायंस एयर द्वारा शुरू की जाने वाली है। गौरतलब है कि यह फ्लाइट इस महीने 16 नवंबर से शुरू होनी थी और इसका शेड्यूल भी तैयार हो गया था, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई। अब एक बार फिर से इसके लिए कवायदा शुरू हो गई है और विमानन अधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही है, ताकि जगदलपुरवासी एक बार फिर से हवाई सेवा से जुड़ पाए। इस साल जनवरी में ही डीजीसीए ने जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने आवेदन मंगाए थे। पिछले साल जून में एयर ओडिशा द्वारा रायपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। लेकिन एयर ओडिशा द्वारा इस फ्लाइट का संचालन सही ढंग से नहीं किया जा सका। इसके चलते डीजीसीए ने एयर ओडिशा से अपने सारे अनुबंध तोड़ दिए और इसके बाद से यह फ्लाइट बंद हुई है।