Home Uncategorized कश्मीर में सर्दी में देता है गर्मी का अहसास-बिना बिजली वाला...

कश्मीर में सर्दी में देता है गर्मी का अहसास-बिना बिजली वाला हीटर

904
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ठंड के मौसम में अगर आपको साथ में रखने के लिए एक हीटर दे दिया जाए तो आपके लिए वो कितना सुखदायी होगा और वो हीटर ऐसा हो जो बिना किसी बिजली के चले तो इससे बढ़िया और कुछ हो ही नहीं सकता है. हमारे देश में सबसे ज्यादा ठंडी का अहसास कश्मीर में देखने को मिलता है, लेकिन इस ठंड में मिट्टी के बर्तन में अंगारों से भरी हुई कांगड़ी गर्मी का अहसास दिलाती है. यूं कहें तो कांगड़ी कश्मीरियों की सबसे अच्छी दोस्त होती है. कश्मीर में जब ठंड के मौसम में तापमान शून्य से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है तो एकमात्र कांगड़ी ही ऐसी चीज है जो लोगों का सहारा बनती है. कांगड़ी कश्मीर की संस्कृति का एक अभिन्न अंग है. इसकी बनावट देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों को भी अपनी तरफ आकर्षित करती है.कांगड़ी कश्मीर की पारंपरिक चीजों में से एक है. इसे अंग्रेजी भाषा में फायर पॉट भी कहते हैं. सर्दियों के मौसम में यह कांगड़ी लोगों के लिए चलता-फिरता हीटर का काम करती है. बाहर से आए पर्यटक इसे पोर्टेबल या मूविंग हीटर भी कहते हैं.मिट्टी के बर्तन में धधकते अंगारों से भरी हुई कांगड़ी, बाहर से सुंदर हस्तनिर्मित टोकरी से सजी हुई होती है. कश्मीरी लोग इसे अपने फिरन के अंदर रखते हैं. फिरन एक ऊनी कपड़ा होता है. इसे लोग सर्दियों में घुटनों तक पहनते हैं.कांगड़ी कश्मीर के स्थायी शिल्प का एक प्रतीक है और यह पर्यावरण के अनुकूल भी है. इसकी बनावट में स्थानीय स्थानीय कारीगरी की अनूठी छाप देखने को मिलती है.