Home छत्तीसगढ़ नेहरु आर्ट गैलरी में अनुष्का चक्रवर्ती द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी...

नेहरु आर्ट गैलरी में अनुष्का चक्रवर्ती द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी का आयोजन

141
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में, रायपुर की कु. अनुष्का चक्रवर्ती  द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 11 जुलाई 2024 को संध्याकाल 6 बजे मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) श्री असित साहा द्वारा किया जायेगा।

कु. अनुष्का चक्रवर्ती को बचपन से ही ललित कलाओं में रूचि रही है| उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स का कोर्स किया है| इसके अलावा बंगीय संगीत परिषद, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (पश्चिम बंगाल) से पेंटिंग में डिप्लोमा कोर्स भी किया है|

कु. अनुष्का एक अनुभवी चित्रकार हैं| उन्होंने एएएफटी यूनिवर्सिटी में महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एवं 74वें गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के अवसर पर एएएफटी यूनिवर्सिटी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है| इसके अलावा संस्कार भारती, रायपुर द्वारा आयोजित अहिल्या बाई होल्कर चित्रकला प्रतियोगिता में उन्होंने निर्णायक की भूमिका भी निभाई है।

यह तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी 11 जुलाई से 13 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के दर्शनार्थ खुली रहेगी।