Home छत्तीसगढ़ ग्रामीणों ने उठाया बीएसपी-सीएसआर द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

ग्रामीणों ने उठाया बीएसपी-सीएसआर द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 09 जुलाई 2024 को ग्राम बोड़ेगांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम बोड़ेगांव के पंचायत भवन में आयोजित चिकित्सा शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ एम सरस्वती, नर्स श्रीमती प्रभा सैमुएल,  फार्मासिस्ट श्री सूसन जैकब, पंजीयन हेतु श्री मंजूर अली तथा सीएसआर विभाग से श्री अंजनी कुमार द्विवेदी  उपस्थित थे| इस शिविर में कुल 59 लोगों की जांच करके उनको दवाईयों का वितरण किया गया, जिसमें 10 पुरुष, 10 महिलाएं एवं 39 बच्चे लाभान्वित हुए| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।