Home छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायगढ़

राज्य सरकार बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां मिटाने का कार्य सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से कर रही है। जिससे आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है। इससे बालिकाओं के शिक्षा में बाधा बनने वाली दूरियां तो दूर हुई है, साथ ही बालिकाओं के स्कूल छोडऩे की दर में भी कमी आई है।

योजनान्तर्गत शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से नि:शुल्क साइकिल वितरण की जाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा के साथ ही परिवहन सुविधा उपलब्ध करना है। इसी क्रम में हेमसुंदर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, महापल्ली में कक्षा 9 वीं के 55 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल वितरण किया गया।

प्राचार्य जे.सुजाता राव ने कहा कि योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में छात्राओं को लाभ मिल रहा है। इससे दूर-दराज से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब काफी सहूलियत हो रही है। इससे पढ़ाई-लिखाई में कोई परेशानी नहीं होगी और छात्राओं के शैक्षणिक विकास में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर श्री सुकलाल चौहान, पत्रकार श्री शेष चरण गुप्त उपस्थित रहे।

कोटमार की कु.वर्षा राठिया ने कहा कि स्कूल जाने के लिए प्रतिदिन सहायता की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब स्वयं का साइकिल होने से स्कूल आने में आसानी होगी। ग्राम-कुकुर्दा की कु.सुनैना निषाद ने कहा कि उनके गांव कुकुर्दा से स्कूल की दूरी की वजह से स्कूल पहुंचने में काफी समय लग जाता था। लेकिन अब साइकल मिलने से समय की बचत होगी, जिसका उपयोग मैं अपनी पढ़ाई में लगाऊंगी।