Home खेल ग्रामीण युवाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने होगा बस्तर खेल 2024...

ग्रामीण युवाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने होगा बस्तर खेल 2024 का आयोजन

125
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सुकमा, 

छतीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विशेष रूप से बस्तर संभाग के ग्रामीण आदिवासी युवाओं  को खेल के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने के साथ ही खेलों के प्रति रुचि पैदा कर इस क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार करने हेतु वृहद स्तर पर बस्तर खेल 2024 आयोजित किया जाना है। उक्त आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किये जाएंगे।
प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि बस्तर खेल 2024 के अंतर्गत बैडमिंटन, बालीबॉल, तीरंदाजी,फुटबॉल, एथलेटिक्स, वेट लिफ्टिंग, हाकी, खो-खो, रस्साकशी खेल विधाओं का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर दो आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष और 17 से 21 वर्ष आयु के पुरुष-महिला दोनों वर्ग में आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन अक्टूबर-नवम्बर 2024  में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त जानकारी 02 अगस्त 2024 को संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ श्रीमती तनुजा सलाम द्वारा जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत आदिवासी  युवाओं को रचनात्मक दिशा देने हेतु नियद नेल्लानार योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत चयनित 32 ग्राम में खेल मैदान का  निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया जाएगा ।