Home छत्तीसगढ़ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ली आईडीसी की बैठक

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ली आईडीसी की बैठक

82
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर,

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आईडीसी की बैठक ली। मंत्री श्री केदार कश्यप को अधिकारियों ने वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की 299वीं आयोजित बैठक में वनोपज के संग्रहण, विपणन, विभागीय वित्तीय बजट की अद्यतन स्थिति और निविदा प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव वन श्री अमरनाथ प्रसाद, एमडी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल साहू, पीसीसीएफ श्री एम.टी.नंदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।