Home छत्तीसगढ़ मिशन साहसी के अन्तर्गत स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

मिशन साहसी के अन्तर्गत स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन साहसी (मेकिंग ऑफ फियरलेस) के अन्तर्गत स्वरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस  रानी दुर्गावती थीम पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की छात्राओं, महिला प्राध्यापकों-कर्मचारियों तथा उनके परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओं को शारीरिक स्वरक्षा संबंधी तकनीकों का सजीव प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी अंजली गिरी गोस्वामी एवं सेकंड डेन ब्लैक बेल्ट आरती वर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि किसी महिला पर आकस्मिक घटना घटती है तो वे किसी भी छोटे से छोटे सामान जैसे हेयर पिन, पेन, स्प्रे आदि का उपयोग कर अपनी रक्षा कैसे कर सकते हैं, इसका सजीव प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि जब कोई जबर्दस्ती हाथ पकडे तो उससे अपना बचाव कैसे करना है, अगर कोई पीछे से पकड़ने की कोशिश करता है तो उस पर वार कैसे करें एवं अन्य बचाव के तरीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ. आरती गुहे, राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुबुही निषाद एवं 200 से अधिक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।