Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के भाभी की श्रद्धांजलि...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के भाभी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भाटापारा के पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा के भाभी स्वर्गीय श्रीमती बिमला देवी शर्मा के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। भाटापारा स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत श्रीमती बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक भाटापारा श्री शिवरतन शर्मा के भाभी स्वर्गीय श्रीमती बिमला देवी शर्मा का निधन 7 अक्टूबर 2024 को करीब 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। श्रद्धांजलि सभा में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री प्रमोद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं परिवारजन उपस्थित थे।