Home छत्तीसगढ़ वाणिज्य और उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी शहीदों...

वाणिज्य और उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

68
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर,

पुलिस स्मृति दिवस पर आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस के वीर जवानों को श्रद्धांजली दी गई। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजली दी। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 12 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, जिसे अमर जवान स्थल पर शहीद जवानों की याद में मनाया जाता है। यह दिन उन वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
इस मौके पर शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजाया गया था। और पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सलामी पश्चात् पिछले एक वर्ष में शहीद हुए देश भर के 216 जवानों का नाम लेकर उन्हें याद किया गया। एवं परेड के द्वारा शोक शस्त्र कर सभी अतिथियों के द्वारा मौन धारित कर शहीदों को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने शहीद परेड के पश्चात शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, श्रीमती शिवकला नेताम, श्री नरेंद्र देवांगन (पार्षद) एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।एवं शहीद जवानों के परिजनों को शाल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया।