Home छत्तीसगढ़ 16 मिलियन टन उत्पादन मील का पत्थर पार कर, बीएसपी का ब्लास्ट...

16 मिलियन टन उत्पादन मील का पत्थर पार कर, बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेस 8 समूचे सेल में बना सबसे तेज

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस- ब्लास्ट फर्नेस 8, जिसे महामाया के नाम से भी जाना जाता है, ने समूचे सेल में सबसे तेजी से 16 मिलियन टन (MT) हॉट मेटल के संचयी उत्पादन को पार कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। 20 अक्टूबर 2024 को 16 एमटी संचयी उत्पादन के मील के पत्थर को पार कर ब्लास्ट फर्नेस 8 ने, सेल में समान क्षमता वाले फर्नेस में सबसे तेज 15 एमटी से 16 एमटी का सफर पूरा कर लिया है।

ज्ञात हो कि ब्लास्ट फर्नेस 8 ने 15 मिलियन टन का मील का पत्थर 9 जून 2024 को पार किया था| बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 8 ने 15 मिलियन टन से 16 मिलियन टन तक का सफर 133 दिनों में पूरा किया है जबकि 15 मिलियन टन से 16 मिलियन टन तक की यह यात्रा राउरकेला इस्पात संयंत्र के समान क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस द्वारा 151 दिनों में पूरी की गई वहीँ 15 मिलियन से 16 टन मिलियन टन की यात्रा को पूरा करने में इस्को इस्पात संयंत्र के समान क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस को 153 दिन लगे।

ब्लास्ट फर्नेस 8 बीएसपी का आधुनिक ब्लास्ट फर्नेस है जो उन्नत स्वचालन एवं नियंत्रण प्रणाली से लैश है। 2 फरवरी 2018 को प्रज्वलित होने के बाद से ब्लास्ट फर्नेस 8 के 16 मिलियन टन तक पहुंचने में कुल संचयी दिनों की संख्या 2452 दिन है, जबकि राउरकेला इस्पात संयंत्र के समान क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस को इसके चालू होने के बाद से 16 मिलियन टन को पार करने में 2544 दिन लगे थे तथा इस्को इस्पात संयंत्र के समान क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस को चालू होने के बाद से 16 मिलियन टन के कीर्तिमान को पार करने में 2856 दिन लगे थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार समेत संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्लास्ट फर्नेस की टीम एवं समस्त सदस्यों व सहयोगी शॉप्स और विभागों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता ने सेल में सबसे तेज 16 मिलियन टन का मील का पत्थर पार करने के लिए ब्लास्ट फर्नेस 8 टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा ओर हैंडलिंग प्लांट, सिंटरिंग प्लांट, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग,  स्टील मेल्टिंग शॉप्स, रॉ मटेरियल विभाग, परिवहन एवं डीजल विभाग सहित सभी सहयोगी विभागों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस उपलब्धि पर बीएफ 8 नियंत्रण कक्ष में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता, वरिष्ठ अधिकारियों एवं बीएफ 8 टीम के सदस्यों की उपस्थिति में एक अनौपचारिक केक कटिंग समारोह का भी अयोजन किया गया।