Home छत्तीसगढ़ बीएसपी में विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘‘हम भी हैं तैयार‘‘ का समापन

बीएसपी में विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘‘हम भी हैं तैयार‘‘ का समापन

60
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नागरिक सुरक्षा संगठन – छत्तीसगढ़ (भारत सरकार – गृह मंत्रालय से संबद्ध) तथा ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सिंटर प्लांट के कर्मियों की धर्मपत्नियों हेतु हम भी है तैयार एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में 19 अक्टूबर 2024 को  किया गया| इस कार्यक्रम में 24 महिलाएं उपस्थित रहीं|

कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) श्री अनूप कुमार दत्ता तथा विशेष अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट 2) श्री जगेन्द्र कुमार एवं महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट 3) श्री संजीव वर्गीस उपस्थित थे| मुख्य अतिथि श्री अनूप कुमार दत्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि, महिलाएँ भी नागरिक सुरक्षा के कार्य को बखूबी कर सकती हैं एवं इसके लिए जन जागरूकता व क्षमता विकास का कार्य हम आपके लिए कर रहे है | हम नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने, आपदा में कम से कम हताहत होते हुए दूसरों की रक्षा करने में सक्षम बनाने का प्रयास कर रहे हैं| महिलांए भी विपरीत परिस्तिथि हेतु हमेशा तैयार रहने के लिए इस कार्यक्रम में बढ़चढ कर हिस्सा ले रही है जिससे उन्हें मार्गदर्शन समेत धैर्य के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिलेगी|

इस कार्यशाला का उद्देश्य किसी भी आपदा, विपरीत परिस्थिति व संकटकाल में गृहणियों को धैर्य व हिम्मत के साथ कैसे कार्य करना है, संकट से जूझना व उसका सामना करना, अपना व साथी का बचाव करना, पीड़ित को सहारा देना, ट्रांसपोर्ट करना, रस्सी से बचाव कार्य तथा प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर समझ को बढ़ाना है। अतः गृहणियों को इस हेतु तैयार करने की जिम्मेदारी नागरिक सुरक्षा संगठन, छत्तीसगढ़ ने ली है और ‘‘हम भी है तैयार‘‘ कार्यशाला के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। घर की सम्पूर्ण जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभालती हैं व इस दौरान घर में कोई आपदा या विपरीत आकस्मिक परिस्थिति होने पर स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखना व शीघ्र निर्णय लेने में सक्षम बनाना, 112 की सेवाएं बुलाना एवं अपना मनोबल बनाये रखना इत्यादि विषयों पर इस कार्यक्रम में उन्हें सविस्तार जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल महाविद्यालय, नागपुर (राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय) से प्रशिक्षित प्रशिक्षकगणों में मास्टर अनुदेशक (ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) श्री स्वतंत्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा के इतिहास, उद्देश्य, भूमिका, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, घरेलु सुरक्षा, घरेलु उपकरण, विद्युत सुरक्षा समेत संचार सेवा आदि विषयों पर अपना प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मास्टर तकनीशियन (मर्चेंट मिल) श्री सुरेन्द्र नंदेश्वर ने भी बचाव सेवा पर प्रस्तुति देते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (राष्ट्रीय औद्योगिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र विभाग) डॉ राजेश्वर राम ने प्रथमोपचार विषय पर व्याख्यान दिया।

गृहणियों ने नागरिक सुरक्षा व सिंटर संयंत्र बिरादरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को बहुउपयोगी बताया एवं कहा कि महिलाओं के लिए यह गर्व की बात है| साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु संयंत्र प्रबंधन का आभार व्यक्त किया|

कार्यक्रम के समापन समारोह व फीडबैक में सभी प्रतिभागियों को सिंटर संयंत्र बिरादरी द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया | इस कार्यशाला के समन्वयक उप-महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (सिंटर प्लांट) श्री राजेश देवांगन व मास्टर अनुदेशक (ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) श्री स्वतंत्र कुमार रहे |