Home भिलाई बीएसपी सीएसआर एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का...

बीएसपी सीएसआर एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 

54
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 11 नवंबर 2024 को ग्राम लिमतरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम लिमतरा में आयोजित चिकित्सा शिविर में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (बीएसपी) से डॉ एम सरस्वती, बीपी शुगर जांच हेतु श्रीमती रेखा देव, फार्मेसिस्ट श्री खिलावन कुंभकार, पंजीयन हेतु श्री शंभुदयाल तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग से डॉक्टर निहारिका बघेल एवं नर्स सुश्री खुशाली साहू उपस्थित थे। इस शिविर में कुल 175 लोगों की जांच करके उनको दवाईयों का वितरण किया गया। जिसमें पुरुष, महिलाएं, शिशु एवं वृद्धजन सभी वर्ग लाभान्वित हुए। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।