Home Uncategorized परीक्षा में लापरवाही : प्रधान पाठक निलंबित

परीक्षा में लापरवाही : प्रधान पाठक निलंबित

179
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 17 मार्च 2025

बेमेतरा जिले की शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर को परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला बगडुमार में आयोजित कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आज गणित विषय की परीक्षा के दौरान वे बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी होने के बावजूद उनकी अनुपस्थिति से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई।

संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक परपोड़ी ने श्री दिवाकर से संपर्क करने के लिए कई बार फोन मिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परीक्षा संचालन बाधित न हो, इसलिए संकुल प्राचार्य श्री अजय सिंह ठाकुर को अस्थायी केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।