Home छत्तीसगढ़ श्री प्रवीण निगम ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं...

श्री प्रवीण निगम ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के पद पर कार्यभार संभाला

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल-बीएसपी) में श्री प्रवीण निगम ने दिनांक 20 मार्च, 2025 को कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री निगम सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के पद पर पदस्थ थे।

श्री प्रवीण निगम का जन्म 16 नवम्बर, 1967 को हुआ। उन्होंने वाणिज्य में स्नातक उपाधि प्राप्त की है तथा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स (ICWA) से लागत एवं कार्य लेखा में पेशेवर प्रमाणन प्राप्त किया है। श्री निगम ने अपनी सेवा यात्रा सितंबर 1993 में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सेल –आईएसपी में कनिष्ठ प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के रूप में आरंभ की। यहां उन्होंने लगभग 21 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उनकी दक्षता और प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें जून 2010 में सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा – आईएसपी) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इसके पश्चात जून 2014 में वे उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) बने। 27 सितम्बर, 2019 को श्री निगम को राउरकेला स्टील प्लांट (सेल –आरएसपी) में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) नियुक्त किया गया और फरवरी 2021 में वे मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा – आरएसपी) के रूप में पदोन्नत किए गए।

इसके बाद दिसंबर 2021 में उन्हें सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के रूप में स्थानांतरित किया गया। यहां से उन्हें जून 2022 में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा – सेल कॉर्पोरेट कार्यालय) के पद पर पदोन्नति मिली। तत्पश्चात 11 मार्च, 2025 से श्री निगम ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) का दायित्व संभाला।