Home छत्तीसगढ़ ग्राम कलवर में डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

ग्राम कलवर में डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

71
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की राजहरा लौह अयस्क खदान के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग के सहयोग से वन विभाग द्वारा डब्ल्यूबीएम (वाटर बाउंड मैकाडम) सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ 22 मार्च 2025 को ग्राम कलवर में विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। यह महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्ली राजहरा लौह अयस्क समूह व कलवर लौह अयस्क खदान के वित्तीय सहयोग से प्रारंभ की गई है।

प्रस्तावित सड़क ग्राम कलवर की सीमा से प्रारंभ होकर कलवर माइंस के समीप पल्लमंडी मैदान तक बनाई जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 2.50 किलोमीटर होगी। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना और स्थानीय जनता को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन, वन विभाग तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा और कलवर खदानों के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वनमंडलाधिकारी श्री डी.पी. साहू, अनुविभागीय अधिकारी (भानुप्रतापपुर) श्री आई.पी. गेंद्रे, महाप्रबंधक (राजहरा माइंस, बीएसपी) श्री अरुण कुमार, उप महाप्रबंधक (महामाया माइंस) श्री प्रवीण कुमार राय, वरिष्ठ प्रबंधक (राजहरा) श्री पी.के. माझगईया, प्रबंधक (सीएसआर) श्री के.के. वर्मा तथा बीएसपी-सीएसआर से श्री अशुतोष सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही उपवनपाल श्री जेहेन्द्र मंडावी, श्री दुर्गेश देवांगन एवं श्री तेजभान सूरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्थानीय प्रशासन की ओर से सरपंच प्रतिनिधि श्री धनसिंह ध्रुव, उपसरपंच श्री रमेश सलाम, समिति अध्यक्ष श्री उत्तम सलाम, पंचायत सचिव श्री श्रवण सलाम तथा पंचायत सह-सचिव श्री आनंद जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भूमि पूजन कार्यक्रम में गांव के पुजारी श्री प्रण सिंह डारो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने सभी हितधारकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और समग्र विकास में सहायक बनेगा।