Home छत्तीसगढ़ बढ़ती गर्मी में ‘लू’ का खतरा,बचाव जरूरी

बढ़ती गर्मी में ‘लू’ का खतरा,बचाव जरूरी

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

स्वास्थ्य विभाग ने ज़ारी की एडवायजरी

बलौदाबाजार,24 मार्च 2025

प्रदेश सहित जिले में भी तापमान तेज़ी से बढ़ा है जिससे अत्यधिक गर्मी शुरू हो चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी ज़ारी करते हुए आम जनता को धूप व  ‘लू’ से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि बढ़ती गर्मी के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से ‘लू’ लगने का ख़तरा होता है। यदि तेज़ बुखार के साथ मुंह सूख रहा हो,सर में भारीपन और दर्द हो,चक्कर,उल्टी ,कमज़ोरी ,तापमान अधिक होने के बाद भी पसीना न आ रहा हो तो ऐसा ‘लू’ लगने के कारण होता है। कुछ केस में बेहोशी भी आ सकती है। ज्यादा समय तक तेज गर्मी में रहने से शरीर में पानी तथा खनिज की कमी के कारण ‘लू’ लग जाती है । इससे बचाव हेतु बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें।बाहर जाने की स्थिति में पूरी बाँह के नरम मुलायम सूती कपड़े पहनें, सिर और चेहरे को अच्छी तरह से ढंकें, ठंडा तरल पदार्थ तथा पानी का सेवन करते रहें । भोजन साफ और ताज़ा करें।
‘लू’ लगने की स्थिति में बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाएं, ओआरएस का घोल देते रहें,मरीज को पंखे के नीचे लिटाएं,उसके शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करें तथा नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें । अधिक जानकारी के लिए 104 नंबर पर कॉल करें।