Home छत्तीसगढ़ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर लोगों को...

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर लोगों को बीमारी के संबंध में किया गया जागरूक

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

देश एवं जिले को टीबी मुक्त करने का लिया गया शपथ

जशपुरनगर, 24 मार्च 2025

आज विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में क्षय रोग से संबंधित जागरूकता प्रसार के तहत  जिला चिकित्सालय के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जागरूकता संबंधी रैली निकाली गई एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा जिले को क्षय मुक्त करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.एस. जात्रा के निर्देशन एवं क्षय उन्नमूलन अधिकारी डॉ. उदय भगत के मार्गदर्शन में किया गया।

जागरूकता प्रसार के तहत नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल के 150 छात्राएं एवं समस्त क्षय उन्नमूलन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं लेप्रा सोसायटी के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रैली निकाली। रैली में क्षय रोग के लक्षण और इसके इलाज के बारे में जानकारी संबंधित बैनर लेकर भ्रमण किया गया एवं लोगों को एक संदेश दिया गया की टीबी की बीमारी कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसका सफल ईलाज व जाँच सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है।

रैली के उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में डॉ.जी.एस. जात्रा द्वारा समस्त छात्राओं को क्षय रोग के लक्षण और इसके निवारण के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही सीवाई-टीबी जाँच का शुभारंभ किया गया। डॉ. उदय भगत ने क्षय दिवस के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्यवक रुस्तम अंसारी, जिला समन्यवक डीपीपीएमसी ईश्वर पाटले एवं डीपीसी-लेप्रा सुमन पाल द्वारा भी सभी छात्राओं को क्षय रोग के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात् छात्राओं के बीच क्षय रोग संबंधित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतिभागियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतिभागियों के द्वारा देश तथा जिला जशपुर को क्षय रोग मुक्त करने का शपथ लिया गया।