Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना ‘सहकार से समृद्धि’ को साकार करने छत्तीसगढ़ अब अग्रणी राज्यों में है। इस दिशा में केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ में नवीन बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी तथा मत्स्य समितियों के गठन की कार्ययोजना बनाई गई, जिसे कार्यरूप में परिणित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स सोसाइटी के गठन की अधिसूचना आज 04 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है।

सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के दिशा-निर्देश व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन से 532 पैक्स का गठन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा रायपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ विषय पर ली गई पहली बैठक 25 अगस्त 2024 में छत्तीसगढ़ में पैक्स की संख्या बढ़ाने तथा पैक्स की पहुँच गाँव-गाँव तक ले जाने की मंशा को इस निर्णय के साथ पूरा किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न गांवों में 532 नवीन सहकारी समितियों के गठन से अब किसानों को अपने गांव में ही किसानों को कृषि ऋण के साथ खाद-बीज लेने, माइक्रो-एटीएम से राशि आहरण की सुविधा मिलेगी। इस नवीन पैक्स में कामन सर्विस सेंटर, जनऔषधि केंद्र तथा किसान समृद्धि केंद्र का संचालन किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को उनके ग्राम में ही आवश्यक सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी।