Home छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाला...

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाला बैंक

52
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राज्य सरकार के नीतिगत फैसलों और केन्द्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ ‘सहकार से समृद्धि’ की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाला बैंक बन गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर को 216 करोड़ का सकल लाभ अर्जित हुआ है, जो कि विगत वर्ष से 84 करोड़ रूपए अधिक है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास ने कहा कि बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष का बेहतर लाभार्जन संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि बैंक से संबद्ध हितग्राहियों, किसानों तथा ग्राहकों की सुविधा बैंक के लिए सर्वाेपरि  है। यही कारण है कि अमानतदारों तथा किसानों के द्वारा बैंक के प्रति विश्वास जाहिर किया गया है। बैंक से संबद्ध 550 सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण के अतिरिक्त मध्यकालीन, दीर्घकालीन ऋण तथा ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, तारफेर्सिंग आदि के लिए ऋण दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में बैंक द्वारा 3.93 लाख किसानों को 1886 करोड़ का ब्याज मुक्त कृषि ऋण का वितरण किया गया।

सीईओ श्रीमती व्यास ने कहा कि बैंक की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है। बैंक की अमानत राशि 6833 करोड़ तथा कार्यशील पूंजी 8316 करोड़ है। बैंक द्वारा त्वरित बैंकिग ग्राहक सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बैंकिग सेवाएं जैसे एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई की सुविधा प्रदान की जा रही है। खरीफ सीजन 2024-25 में बैंक से संबद्ध 550 पैक्स द्वारा धान खरीदी की राशि माइक्रो-एटीएम के माध्यम से 57 करोड़ रूपए का आहरण किसानों के द्वारा भी किया गया।