Home छत्तीसगढ़ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बयानार में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र...

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बयानार में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण

53
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज शुक्रवार को कोण्डागांव जिले के दूरस्थ गांव बयानार में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को कुल 03 करोड़ 05 लाख 65 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें प्रमुख रूप से बयानार में 103.99 लाख रुपए के सीएसआर मद अंतर्गत निर्मित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भवन का लोकार्पण और 201.66 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। वन मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस भवन के लोकार्पण से स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में जिले में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज ग्राम बयानार को एक नई सौगात के रूप में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के नए भवन की सुविधा प्राप्त हुई है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले के अंतिम छोर पर स्थित इस गांव में चिकित्सा केंद्र भवन के लोकार्पण से आसपास के 21 गांवों के लगभग 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। इस नवीन भवन के आरंभ होने से न केवल दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि पहले से अधिक मरीजों का इलाज हो सकेगा। ग्राम बयानार में चिकित्सा केंद्र के नए भवन बनने से क्षेत्रवासियों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है।

201.66 लाख के भूमिपूजन की सौगात

वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 201.66 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी है, जिसमें विधायक निधि से विभिन्न निर्माण कार्य और नलकूप खनन का कार्य शामिल है।

रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर नवीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव के युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासी उपस्थित थे।