Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाईट...

मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाईट का किया शुभारंभ

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में संसदीय कार्य विभाग की नवीन वेबसाईट https://cgparliamentary.cgstate.gov.in का आम जनता के उपयोगार्थ शुभारंभ किया गया। संसदीय कार्य विभाग का यह वेबसाईट एनआईसी की टीम द्वारा डेवलप किया गया है।

नवीन वेबसाईट के माध्यम से विभागीय दायित्व अधिनियम-नियम एवं कार्यक्रम आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष का वेतन भत्ता तथा विधानसभा के सदस्यों और भूतपूर्व सदस्यों के वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाओं की जानकारी भी वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर संसदीय कार्य विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश, उप सचिव श्री नीलम टोप्पो एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।