Home छत्तीसगढ़ गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्रम में...

गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्रम में की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की

58
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को  कोरबा के रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होने श्री सतगुरू कबीर साहेब के तैल्य चित्र में पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण कर बंदगी किया।

मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम में चौका आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।साथ ही संतों का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित चौका आरती और पूजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आश्रम से मेरा वर्षों से जुड़ाव रहा है।मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम परिसर में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि  डबल इंजन की सरकार ने कोरबा नगर निगम के सभी वार्डो में पहले वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है जिसका काम तेज गति से चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में भी करोडो के कार्य स्वीकृत किये गए हैं, टेंडर की प्रक्रिया तेजी से कर कार्यों को गति दी जा रही है।

इस अवसर पर मंत्री ने परम पूज्य महंत श्री ज्ञानेश्वर साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी उपस्थित लोगों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा  कि गुरु की कृपा शिष्य को जीवन के समस्त विघ्नों से रक्षा प्रदान करती है, उसे अज्ञानता से  ज्ञान, संकट से समाधान की और मार्ग प्रश्नस्त करती है।

इस अवसर पर गुरु शरण चंद्रा, यशोदा चंद्रा, माया, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, लखन चंद्रा, पार्षद प्रताप सिंह, जीवेन्द्र चंद्रा, नन्द कुमार चंद्रा, चन्द्रिका चंद्रा, नारयण गभेल, प्यारे लाल गभेल, हेमंत गभेल, रेशम महंत समेत अधिक संख्या में समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे।