Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री डेका ने घायल जवानों का जाना कुशलछेम

राज्यपाल श्री डेका ने घायल जवानों का जाना कुशलछेम

39
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में पहुंचकर सीआरपीएफ के घायल जवान श्री मंटू नाथ (निवासी असम राज्य) और श्री राजवीर सिंह (निवासी गुजरात राज्य) का कुशलछेम जाना। ये जवान 8 जुलाई को नक्सलियों द्वारा बीजापुर में किये गए आईडी विस्फोट में घायल हो गए थे। राज्यपाल ने घायल जवानों से चर्चा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने जवानों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उनके इलाज में किसी भी प्रकार की आवश्यकता की स्थिति में सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की ।