Home छत्तीसगढ़ ’राज्यपाल श्री डेका ने डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण’

’राज्यपाल श्री डेका ने डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण’

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बिलासपुर जिले में विकासखंड कोटा स्थित डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय का औचक निरिक्षण किया और वहां मौजूद प्रोफेसर्स, असिस्टेंट प्रोफेसर्स की बैठक लेकर विश्वविद्यालय की गतिविधियों की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक स्टाफ को प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल दे। एडमिशन की प्रक्रिया पारदर्शी हो। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करें। राज्यपाल महोदय ने निर्देश दिए कि नवाचार और स्टार्टअप पर जोर दिया जाए। यूनिवर्सिटी का वातावरण ऐसा हो कि यहां पढ़ने वाली और कार्य करने वाली सभी महिलाएं और बच्चियां स्वयं को सुरक्षित महसूस करें । 21 वीं सदी में जहां तनाव आम बात हैं वहां हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों को स्वस्थ और अच्छे वातावरण में शिक्षा दें। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने लैब का भी निरीक्षण किया जहां वुडन आर्ट बनाया जाता है।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल की अवर सचिव श्रीमती अर्चना पांडे तथा विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।