Home छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन...

रजत जयंती महोत्सव व विश्व पर्यटन दिवस पर टूर दे बलौदा साइक्लोथॉन का आयोजन 28 सितंबर को

45
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बलौदाबाज़ार में 28 सितंबर 2025 को एक भव्य साइक्लोथॉन टूर दे बलौदा का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रेस 28 सितंबर को सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी।27 सितंबर को शाम 5 बजे जिला ऑडिटिरियम में ओरिएंटेशन वर्कशॉप और किट वितरित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष साइक्लिस्ट शामिल हो सकते हैं।कलेक्टर  दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और  वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सभी से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रतियोगिता की दो श्रेणियां है पहली बलौदाबाज़ार-

भाटापारा ज़िले के निवासियों के लिए और दूसरी श्रेणी  अन्य ज़िले अथवा राज्य के निवासियों के लिए दोनों श्रेणियों में महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक पुरस्कार दिए जाएंगे। बलौदाबाज़ार जिले के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा।

जिले के बाहर के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम  पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा। इसके अलावा – यंग राइडर और वेटरन राइडर्स के विशेष पुरस्कार भी दिए जाएँगे। साथ ही इन श्रेणियों में 10-15 टोकन ऑफ एप्रिशिएशन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है।