Home खेल छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजत जयंती अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजत जयंती अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के अंतर्गत 20 एवं 21 सितम्बर को स्टाफ क्लब हाउस में कर्मचारियों हेतु खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

इसका शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया। महोत्सव में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें महिला और पुरुष वर्ग के सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले शामिल रहे।

प्रतियोगिता में बैडमिंटन (पुरुष सिंगल्स) में योगेश कुमार यादव विजेता एवं प्रकाश कुमार उपविजेता बने। महिला सिंगल्स में यामिनी पाटनवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि लिलि सिंह राजपूत उपविजेता रहीं। टेबल टेनिस (पुरुष) में उमेश कुमार साहू और (महिला) में अंजना सेन विजेता रहे। शतरंज (पुरुष) में किशन कुमार मरकाम तथा (महिला) में रितू सिंह ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे। कैरम (पुरुष) में विक्रम सिंह चौहान और (महिला) में ज्योति साहू विजेता बने।

समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पदक और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में हंसी, उल्लास एवं आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ ही तनाव मुक्ति और मानसिक ताजगी का महत्वपूर्ण साधन हैं।

उल्लेखनीय है कि रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में पूर्व में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिता और न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ताओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जा चुका है।

इस अवसर पर न्यायाधीशगण श्रीमती रजनी दूबे, श्री नरेन्द्र कुमार व्यास, श्री नरेश कुमार चन्द्रवंशी, श्री राकेश मोहन पाण्डेय, श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल, श्री अरविन्द वर्मा एवं श्री विभू दत्त गुरू सहित रजिस्ट्रार जनरल, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।