Home छत्तीसगढ़ छात्रों की बात, जनप्रतिनिधि के साथ: संस्कृति मंत्री ने की मेडिकल छात्रों...

छात्रों की बात, जनप्रतिनिधि के साथ: संस्कृति मंत्री ने की मेडिकल छात्रों से चर्चा

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित छात्रों की बात, जनप्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चिकित्सा छात्रों से सीधा संवाद किया। मंत्री से खुले संवाद कर विद्यार्थियों ने अपनी बातें साझा कीं और उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और समाधान के आश्वासन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर छात्रों ने अपनी शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएँ एवं सुझाव मंत्री श्री अग्रवाल के समक्ष रखे। सामने आए मुद्दों में कॉलेज परिसर में शेड निर्माण की आवश्यकता, अध्ययन हेतु बेहतर संसाधन, तथा छात्र-हित से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई। मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी समाज के स्वास्थ्य तंत्र की मज़बूत रीढ़ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रहित सर्वाेपरि है और समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा उठाई गई शेड निर्माण की मांग पर श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम के बाद तत्काल ही कॉलेज के डीन सहित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे युवा कर रहे युवा ही भविष्य में प्रदेश व देश को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उनका उत्साह, जिज्ञासा और समर्पण ही उन्हें एक कुशल चिकित्सक बनाकर समाज सेवा हेतु तैयार करेगा।