Home छत्तीसगढ़ शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता...

शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा- मंत्री श्री टंक राम वर्मा

42
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बिलाईगढ़ स्थित शहीद वीरनारायण सिंह महाविद्यालय परिसर में सोनाखान के महान बलिदानी क्रांतिकारी वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री श्री वर्मा ने प्रतिमा का तिलक कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीरनारायण सिंह की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया। परिसर देशभक्ति और बलिदान के नारों से गूंज उठा। मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समय की धारा में बहुत कुछ बह जाता है, पर कुछ लोग अमर हो जाते हैं। वीरनारायण सिंह ऐसे ही क्रांतिकारी थे,जिनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा से आने-जाने वाले लोग उनके दर्शन कर प्रेरणा लेंगे।

इस मौके पर बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने कॉलेज के विकास हेतु भवन, लैब, छात्रावास और प्रोफेसर सहित अन्य सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर मंत्री वर्मा ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, विधायक कविता लहरे,शहीद वीरनारायण के प्रपौत्र श्री राजेन्द्र दीवान, प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।